गौरैया संरक्षण से ही पृथ्वी बचाव सम्भव
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पृथ्वी दिवस के अवसर पर गौरैया की उड़ान टीम ने पृथ्वी की विलुप्त होती गौरैया को बचाने के लिए घर -घर जाकर कृत्रिम घर वितरित किए व गौरैया के पर्यावरण में होने के महत्व को बताया।
बच्चों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए विद्यालयों जैसे बेट्सदा क्रिश्चियन एकेडमी हापुड़ व आर. एस. के इंटर कॉलेज,सिंभावली में गौरैया घर देकर इन्हें ऐसे स्थान पर लगाने की अपील की जहां पर गौरैया इन घरों में आ सकें।साथ ही प्रार्थना सभा में इस महत्वपूर्ण विषय पर बच्चों से चर्चा करने के लिए भी कहा।
टीम के सदस्यों पिंकी यादव,चारु यादव दिनेश व डॉ. रेणु देवी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्य निरंतर जारी रहेंगे व भविष्य में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रकृति और पृथ्वी के संरक्षण की मुहिम के प्रति जागरूक करते रहेंगे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























