हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसके माध्यम से छात्रों ने प्रकृति के प्रति सभी को जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में भी सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य दीपक कुमार ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की सभी से अपील की और बताया कि किस तरह पेड़ों को लगाने से बढ़ते तापमान के असर को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका रितु शर्मा ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है जिसके माध्यम से हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं। इस अवसर पर ध्रुव, तनुश्री, निर्भय, इशिका, दर्शिका, आरव, गुंजन आदि उपस्थित रहे।



























