
दीपक हत्याकांड में 9 वां आरोपी भी पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ नगर पुलिस ने ग्राम बदनौली में हुए दीपक हत्याकांड की घटना में संलिप्त एक बाल अपचारी सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव बदनौली का ही जिनेन्द्र उर्फ जितेन्द्र है।इस सिलसिले में यह 9 वी गिरफ्तारी है।पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए निरन्तर दबिश दे रही है।
बता दे कि उक्त घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों की पूर्व में तथा एक बाल अपचारी सहित 02 नामजद अभियुक्तों की शुक्रवार को गिरफ्तारी की गयी थी एवं 02 अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है, उक्त प्रकरण में अब तक कुल 09 अभियुक्तों को निरुद्ध कराया गया है, शेष की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास जारी है। गांव बदनौली अभी भी पुलिस छावनी बना है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















