
डांट से नाराज़ 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां दोस्तों से हुई मामूली कहासुनी और माता-पिता की डांट के खौफ में आकर 14 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, गांव का ही एक युवक जो पेशे से बाइक मैकेनिक है, उसके दो बच्चे—एक बेटा और एक बेटी हैं। 14 वर्षीय बेटा सदरपुर के एक स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र था। गुरुवार को वह गांव के ही कुछ साथियों के साथ खेल रहा था, जहां किसी बात पर बच्चों के बीच आपस में बहस हो गई।
इसके बाद दोस्तों ने मामले की शिकायत छात्र की मां से कर दी। मां ने छात्र को डांटते हुए चेतावनी दी कि शाम को पिता के घर लौटने पर वह पूरी बात उन्हें बताएगी। पिता की डांट और गुस्से के डर से सहमे किशोर ने घर के अहाते में बने कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी समय बीत जाने के बाद जब छात्र नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कमरे में जब परिजनों ने देखा तो उनका इकलौता बेटा फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद बदहवास परिजनों ने बिना पुलिस को कोई सूचना दिए ही छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















