
आई.टी.आई. कॉलेज बृजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) एवं प्राथमिक विद्यालय, आलमगीरपुर (गढ़मुक्तेश्वर) मे ‘मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): हापुड जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल दिशा-निर्देशों के क्रम में, आई.टी.आई. कॉलेज बृजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) एवं प्राथमिक विद्यालय, आलमगीरपुर (गढ़मुक्तेश्वर) के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन शक्ति 6.0’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर श्री विनीत एवं केस वर्कर रॉबिन द्वारा उपस्थित बालक-बालिकाओं को ‘मिशन शक्ति’ की थीम के अंतर्गत साइबर क्राइम एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सत्र में बच्चों को आजकल होने वाले साइबर अपराधों से सतर्क रहने और उससे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया, साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















