
हापुड़ के जवाहरगंज में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर किया चंडी जी पालकी का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में नवरात्रों में नगर भ्रमण कर मां चंडी जी की पालकी ने शुक्रवार को जैसे ही प्रवेश किया तो श्रद्धालुओं ने मां चंडी की पालकी का स्वागत दिल खोलकर किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की, पटाखे छोड़े और प्रवेश से पूर्व जन-जन ने कार सेवा के माध्यम से पालकी मार्ग की सफाई की। पालकी यात्रा के जवाहरगंज में प्रवेश करते ही पूरा इलाका चंडी मैया की जय के उद्घोष से गूंज उठा।
समिति के सेवादार शुक्रवार की भोर में मां चंडी जी की पालकी कंधों पर लेकर श्री चंडी धाम से नगर भ्रमण के लिए निकले और हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित मां पथवारी पर शीश झुकाकर आगे की ओर प्रस्थान किया। पालकी यात्रा के जवाहरगंज में प्रवेश करते ही श्रद्धालु पूजा सामग्री, फल, मिठाई, श्रृंगार का सामान आदि के साथ पूजन के लिए अपने-अपने द्वार पर इंतजार करने लगे।
युवा उद्यमी शांतनु सिंघल, यशी बंसल, चंद्र प्रकाश ठठेरे, विनोद कुमार कोयले वाले, नंदकिशोर खाद वाले, वेद प्रकाश अग्रवाल, कमल किशोर, सत्य प्रकाश सीमन, रोहित गर्ग आदि परिवारों ने मां चंडी पालकी का पूजन किया और महंत रविंद्र पोपट ने भक्तों को मां की चुनरी, चूड़ी, बिंदी आदि प्रसाद स्वरूप भेट की। श्रद्धालु ने नंगे पैर पालकी यात्रा में शामिल होकर विदाई दी।
इस अवसर पर नवीन आनंद, अखिल, महेश, विनीत, मनु गर्ग, अंकित शर्मा, शिवि शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















