
हापुड नगर के गढ गेट इलाके में शराब के धंधेबाजो से 60 पव्वे शराब मिली
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने शराब के दो धंधेबाज से 60 पव्वे शराब बरामद की है। थाना हापुड देहात पुलिस ने अभियान के अंतर्गत एक अभियुक्त शोयब कुरेशी पुत्र मौ0 ताहिर निवासी गढ गेट चोकी के पास थाना हापुड नगर जनपद हापुड को गढ फाटक से गौंदी अण्डरपास से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 29 पव्वे देशी शराब मिस इण्डिया बरामद हुई है।
दूसरा अभियुक्त सलमान मलिक पुत्र खलील मलिक निवासी गढ गेट चौकी के थाना हापुड नगर जनपद हापुड को मेधा फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 31 पव्वे देशी शराब मिस इण्डिया मार्का के बरामद हुई है।पुलिस ने शराब के धंधेबाजो के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।पूछताछ के दौरान धंधेबाजो ने अपने-अपने इलाके मे अवैध रूप से शराब बेचना स्वीकार किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















