👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को कोरोना से उपजे हालात की समीक्षा करते हुए सीएम ने सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में एक समय में 50% कार्मिकों की भौतिक उपस्थिति के आदेश दिए हैं। इमरजेंसी सेवाओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा। इस दौरान सभी को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। कोरोना के हालातों को देखते हुए सोमवार को सरकार ने समीक्षा की और आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर शेष सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसद कर्मियों के साथ काम करने के आदेश दिए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















