#आयकरविभाग #प्रवर्तननिदेशालय (ईडी)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में आयकर की छापेमारी के बाद कालेधन वालों ने इधर-उधर निवेश करना बंद कर दिया था, परंतु जैसे-जैसे समय बीता, वैसे-वैसे ही कालेधन वाले पुनः सक्रिय हो गए और प्रोपर्टी में निवेश शुरु कर दिया।
हापुड़ के तहसील चौपला पर सूरी स्वीट्स के निकट एक व्यक्ति 5 गज की दुकान में पान, बीड़ी, सिगरेट तथा फ्रुटी आदि बेचता था। अब यह दुकान 18 लाख रुपए में किसी कालेधन वाले ने ली। इस दुकान की खरीद बेच में दलाल ने 50 हजार रुपए दलाली ली है। स्टाम्प पेपर अलग से है। यानि कि स्पष्ट है कि 5 गज की दुकान का खरीददार को करीब लाख रुपए खर्च करना पड़ा है। क्रेता ने कालेधन को प्रोपर्टी में निवेश करके सफेद किया है, जो मनी लांड्रिंग के तहत आता है, साथ ही स्टाम्प ड्यूटी की चोरी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस ओर ध्यान देकर राजस्व चोरी को ब्याज सहित वसूलना चाहिए।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

























