सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर 5 शिकायतों का हुआ निबटारा












सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर 5 शिकायतों का हुआ निबटारा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड की तीनों तहसीलों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें पुलिस व प्रशासन को प्राप्त हुई जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई और 03 का मौके पर निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में भूमि से संबंधित शिकायतों को लेकर उप जिलाधिकारी हापुड़ को टीम गठित कर मौके पर जांच कराकर समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि पर कब्जे को लेकर जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उसमें संबंधित लेखपाल एवं तहसीलदार स्वयं मौके पर जाकर समस्या की जांच करें। तहसील दिवस में समय से उपस्थित न होने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी हापुड़, तहसीलदार हापुड़ तथा पुलिस क्षेत्राधिकार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गढ़ तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जिसमें 15 शिकायतें प्राप्त हुई। वहीं धौलाना तहसील में सम्पन्न हुए तहसील दिवस में 15 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 2 का निस्तारण किया गया।

इस दिवाली को बनाए धमाकेदार 99 रुपए में खरीदें सामान: 8191820867







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!