
निवेश कराने के नाम पर 42.30 लाख हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी अवनीश कुमार से साइबर ठगों ने म्यूचुअल फंड और बीमा में निवेश करने का झांसा देकर करीब 42. 30 लाख रुपए हड़प लिए। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अवनीश कुमार ने बताया कि 2024 में उनके पास रजनीश सैनी, महेश गुलाटी, कपिल मिश्रा और राजीव चंद्र नाम के व्यक्तियों के फोन आए थे जिन्होंने पीड़ित को बीमा और म्युचुअल फंड में निवेश करने का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने 2024 से लेकर 2026 तक विभिन्न खातों से 42 लाख 30,000 रुपए निवेश कर दिए। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















