
अफवाह पर 40 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को पीटा, सभी पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ने की अफवाह पर एक संदिग्ध को दबोच लिया और उसे जमकर पीटा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
ड्रोन उड़ने की सूचनाओं के साथ-साथ अफवाहें भी फैल रही हैं।
मामला जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव बक्सर का है जब शुक्रवार की रात मुजफ्फरनगर के युवक को ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ने की गतिविधियों में लिप्त होने की अफवाह पर पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। चौकीदार सुलेख ने बताया कि 30-40 लोग मिलकर उसे युवक को पीट रहे थे जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया और मामले में कार्रवाई करते हुए 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























