
👁 16 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई के रहने वाले राजेंद्र कुमार मधुमक्खी पालन का कार्य करते हैं जिन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ों में 100 से अधिक मधुमक्खी पालन की पेटी लगाई हुई है। बुधवार की दोपहर 12:00 बजे यूकेलिप्टस के पत्तों में अचानक आग लग गई और खेत में रखी मधुमक्खी की पेटी भी आग की चपेट में आ गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन मधुमक्खी पालन की 40 पेटी जलकर नष्ट हो गई जिससे पशुपालक को काफी नुकसान हुआ है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























