हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 35 उद्यमियों को 19 फरवरी को लखनऊ में आयोजित भूमि पूजन समारोह में सम्मानित किया जाएगा जबकि 10 करोड़ तक की निवेश के सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने वाले 43 उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन उद्यमियों को लखनऊ भेजने की तैयारी कर रहा है।
इन्वेस्टर समिट में आए करीब 35,000 करोड़ के प्रस्ताव को अब धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। उद्यमियों को प्रशासन ने निवेश के लिए राजी कर लिया है। 19 फरवरी को लखनऊ में आयोजित भूमि पूजन समारोह के साथ जिले में भी अटके अधिकतर प्रस्ताव पर एक बार फिर काम शुरू हो जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र लगातार जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास कर रहा है। हापुड़ के 35 उद्यमियों को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा जबकि 43 उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का हापुड़ में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























