हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की स्वाट टीम ने लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइलों को बरामद कर लिया। बुधवार को एक प्रेस वार्ता में हापुड़ के कप्तान अभिषेक वर्मा ने बताया कि टीम ने 45 लाख रुपए कीमत के 160 मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनमे से कुछ की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए के बीच है। बरामद मोबाइल फोनों में से करीब 90 मोबाइल फोन ऐसे हैं जो कि क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक का कहना है की टीम पिछले तीन महीनों से फोन को बरामद करने का प्रयास कर रही थी जिसे बड़ी सफलता हासिल हुई है।
बताते चलें कि पुलिस द्वारा एक पहल शुरू की गई है जिसमें लोग खोए या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। लोगों के खोए व चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने तलाशना शुरू किया और 160 मोबाइल फोनों को बरामद किया है। फोन देखकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे जिन्होंने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी है। लोग अब क्यू आर कोड या लिंक के माध्यम से ही चोरी व खोए हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।






















