
हापुड़, सीमन (EHapurNews.com): हापुड़ में सोमवार को आजाद समाज पार्टी काशीराम ने संगठन का विस्तार किया। सोमवार को 16 युवाओं ने आजाद समाज पार्टी काशीराम की सदस्यता को ग्रहण किया। इससे पहले शुक्रवार को भी दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी काशीराम की सदस्यता ग्रहण की थी।संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शीरिश ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद की नीतियों व पार्टी की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं जो जन-जन तक पार्टी के संदेश को पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोग भी संगठन को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार के बाद सोमवार को एक बार फिर लोगों ने आजाद समाज पार्टी काशीराम की सदस्यता को ग्रहण किया।आदित्य कुमार – शिवनगर, प्रशांत कुमार शिवनगर, रोहित कुमार सोंटावली, हर्ष कुमार – भीम नगर, वैभव सिंह -भीमनगर, मनीष कुमार भीम नगर, मोहित कुमार – भीम नगर, विकाश कुमार – सोंटावली, शिवम् कुमार भीम नगर, अंकित कुमार कविनगर, अंकित कुमार न्यू भीम नगर, डॉ मनीष – सोटावली, पंकज- शिवनगर, आकाश वर्मा – नवीकरीम, उज्वल वर्मा – नवीकरीम ने सदस्यता ग्रहण की।






















