हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद सृजन शाखा, हापुड़ द्वारा शनिवार को एक विशाल निःशुल्क हैल्थ चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया जहां सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चंडी रोड पर स्थित चैम्बर आफ कामर्स में कई लोगों जांच कराने पहुंचे. इस दौरान जी.एस.सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हापुड के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नगर वासियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी.
जी.एस.सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. अरशद इक़बाल व सीनियर मैनेजर शमशाद अली के साथ आये डॉ अखिलेश, डॉ नेहा, डॉ आदिल, डॉ ललित, हेड डॉ मधुबाला ने शिविर में आये १५० लोगों की आँखों, शुगर , ब्लड प्रेशर, महिलाओं व बच्चों की जाँच की जहां उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ भी उपलध कराई गई.
शिविर में चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी कपिल सिंघल (SM ), पुनीत गोयल, मनीष अग्रवाल, संजय गर्ग, संस्था के प्रांतीय चेयरमैन मोहित अग्रवाल, अध्यक्ष अजय बंसल, सचिव सचिन अग्रवाल (LIC ), कोषाध्यक्ष सचिन गोयल पूर्व अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल, सदस्य दीपक गर्ग, मनीष बंसल, हेमंत मित्तल, प्रदीप गर्ग, प्रशांत बंसल, अवनीश उपस्थित रहे. इस दौरान भारत विकास परिषद के पंकज अग्रवाल, अनुज गोयल का सम्मान किया गया.
























