👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार की रात को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसी मकसद से पुलिस अधीक्षक मैदान में उतरे जहां उनके साथ एएसपी सर्वेश मिश्र, सीओ एसएन वैभव पांडे, सीओ ट्रैफिक स्तुती सिंह, एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे. बाबूगढ़ के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न इलाकों का जायजा लिया जहां संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए और सतर्क रहने को कहा.























