👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन की टीम जगह-जगह जाकर युवाओं को अग्निपथ भर्ती योजना के बारे में जागरूक कर रही है. जनपद बाबूगढ़ में एएसपी सर्वेश मिश्र ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव काकोड़ी में युवाओं से मुलाकात कर उन्हें समझाया. साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की. इस दौरान उनके साथ एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ वैभव पांडे, सीओ ट्रैफिक स्तुती सिंह, निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे. वहीं तहसीलदार जयप्रकाश, कानूनगो उमेश त्यागी, इंस्पेक्टर रघुराज सिंह, एसएसआई विपिन कुमार आदि ने जाकर लाइब्रेरी में सभी को जागरूक किया. साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा.























