Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली 12 सड़कों की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है 2 करोड रुपए की लागत से इन 12 मार्गो पर विशेष कार्य कराए जाएंगे इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी
बता दें कि कुचेसर चोपला से श्यामपुर मार्ग, बाबूगढ़ बीबीनगर से मवाना हापुड़ किठौर मार्ग, हापुड़ अयाद नगर मार्ग से घूँघराला, राष्ट्रीय राजमार्ग 334 से असौड़ा गांव, लालपुर से काठी खेड़ा, दोयमी मुरादपुर आगापुर मार्ग से हापुड़ किठौर मार्ग, समाना इकलेडी वाया लालपुर तक, गढ़ अब्दुल्लापुर भगवंतपुर तक, सलोनी जखेड़ा का मार्ग, सोलापुर से वीरसिंहपुर तक, दो किलोमीटर लंबे बाड़ली संपर्क मार्ग, पसवाड़ा बलरामपुर के बीच मार्ग पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

























