👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बुधवार की देर शाम व्यापारियों के साथ एक बैठक की और व्यापारियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की बात कही। व्यापारियों के साथ हुई इस बैठक में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि कानून को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया और व्यापारियों से बातचीत की जहां उनकी समस्याओं को सुना। सीओ ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में गश्त बढ़ाई जाएगी, चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं व्यापारियों ने कहा कि चेकिंग के नाम पर उनका उत्पीड़न ना हो।
























