👁 1 views Views
बाइक के साथ एक दबोचा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया , जिसके कब्जे से जनपद बुलन्दशहर से चोरी की गई मोटर साइकिल व एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना हापुड देहात पुलिस गांव असौडा के पास चैकिंग कर रही थी कि पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को दबोच लिया।पकड़ा गया आरोपी गांव पटना मुरादपुर का वाहिद निकला।पुलिस ने वाहिद के कब्जे से चाकू व एक बाइक बरामद की है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

























