जर्जर मार्ग से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र का एक मार्ग इन दिनों लोगों के लिए आफत बना हुआ है। यहां राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन हादसों का शिकार। गुलावठी धौलाना मार्ग से सालेपुर तक का यह रास्ता बेहद खराब स्थिति में है।अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव ठाकुर भवेंद्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि यदि ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो वे आंदोलन करेंगे।
धौलाना तहसील क्षेत्र का यह रास्ता कई गांव को जोड़ता है। इस रास्ते से सालेपुर कोटला, बड़ौदा, भटियाना, तुम रेल आदि गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन गुजरते हैं। रास्ते के हालात बेहद खराब है जिसकी वजह से यह भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली आदि को निकलने में काफी ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि गड्ढों में बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इनकी वजह से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को दुरुस्त किया जाए।
























