कॉलेज में निकल आया 12 फीट लंबा व 20 किलो वजनी अजगर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा में स्थित दयावती कॉलेज में मंगलवार को एक 12 फीट लंबा अजगर निकल आया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार का है जब शिक्षक, छात्र दयावती कॉलेज पहुंचे तो देखा कि वहां एक अजगर बैठा हुआ है। 12 फीट लंबे और 20 किलो वजनी अजगर के हाव भाव को देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। जानकारी हासिल होने पर वनकर्मी रवि कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























