
👁 9 views Views
पिलखुआ में हाऊस टैक्स ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट
हापुड सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com):नगर पालिका परिषद पिलखुआ ने नागरिकों को राहत देते हुए हाऊस टैक्स ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट का लाभ देने की घोषणा की है।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन विभु बंसल ने बताया कि नागरिको को हाउस टैक्स में लाभ देनी की योजना 15 अगस्त 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक है। गृह कर पर सभी नगरवासियों को ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसका लाभ नगरवासी अवश्य ले। इस अवसर पर सभासद संजय चेतन राणा, लोकेश प्रजापति, प्रदीप तेवतिया, सभासद पति सचिन पुंडीर, डॉ प्रदीप आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























