
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के वर्ष 2024-25 कार्यकारिणी के चुनाव 13 नवंबर को होंगे। 12 को टेंडर वोट डाले जाएंगे। मंगलवार को विभिन्न पदों पर 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार आज भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 नवंबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी व सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया की अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम वर्मा व हरीश कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद पर मोहम्मद बिलाल सैफी, सह सचिव प्रशासन पद पर अभिषेक आजाद, संजय सिंह, आकाश त्यागी, योगेंद्र सिंह सिद्धू तथा वरिष्ठ सदस्य पद के लिए जगदीश प्रसाद शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद अनस कुरैशी व सीमा गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065























