हापुड़:पास के गांव आरिफपुर सरावनी की कोरोना फाइटर ग्रुप ने समाजसेवी शादाब चौधरी के सौजन्य से मुदाफरा चौकी इंचार्ज सहित समस्त पुलिस कर्मियों को 6 पी पी इ कोविड- 19 किट भेंट की।इन किटों का वितरण जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिँह नेकिया।उन्होंने बताया कि डॉक्टर और पुलिस कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की सेवा में जुटे हैं इसलिए पुलिस वालों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही इनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखना है ।चूँकि पुलिस के लोगों की पब्लिक डीलिंग बहुत ज्यादा रहती है इसलिए उनपर भी खतरे बहुत ज्यादा है ऐसे में युवा समाज सेवी ने दिल्ली के पी पी इ किट निर्माता रिजवान अहमद ने हापुड़ क्षेत्र की कोरोना फाइटर टीम के जज्बे को देखते हुए 25 इस तरह की किट भेजनें की पेशकश की जिसमें 6 किट पुलिस कर्मियों आज दी. वही गुलाब के फूल भेंटकर पुलिस कर्मियों का अभिनन्दन भी किया।इस अवसर पर अमज़द चौधरी, आदिल चौधरी, नूरुद्दीन, नवेद, मोहित शर्मा तथा अनिल हूण उपस्थित थे






















