हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ की महिला विंग समाज में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता को लेकर जागरूकता के प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी श्रंखला में फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष ईश्वरी सिसौदिया ,जिला संयोजक ज्योति सक्सेना, उपाध्यक्ष संगीता मित्तल, निर्मला शर्मा ने लक्ष्मी नर्सरी पर महिलाओं को एकत्र कर एक सभा का आयोजन किया, निर्मला शर्मा ने जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक, अपराधिक दुष्प्रभावों को समझाया जिसे सभी बहनों ने एकमत से स्वीकारा, संगीता मित्तल ने बताया कि यह संगठन यह फाउंडेशन पिछले 7 वर्ष से जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए संघर्षरत है। उन्होंने बताया हम तब तक चैन से नहीं बैठेगे तब जब तक कि यह कानून ना बन जाए, क्योंकि यह कानून देश के लिए प्रथम आवश्यकता है ,बढ़ती जनसंख्या सभी समस्याओं की जननी है। जिला संयोजक ज्योति सक्सेना ने कहा कि स्थिति अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी हो गयी है यदि स्थिति को नहीं संभाला गया तो निश्चित रूप से विस्फोट के दंश को हमें सहन करना ही होगा उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है अपने भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति ,अपनी सभ्यता ,सुरक्षित वातावरण , सुरक्षित पर्यावरण सौंप कर जाएं, ,,इसके लिए जनता जनसंख्या नियंत्रण कानून का लागू होना नितांत आवश्यक है।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY



























