हापुड़, सीमन : हापुड़ की एसओजी टीम व क्राईम डिटक्शन टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य बाप-बेटे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह बाइक बरामद की है जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार एसओजी टीम व क्राईम डिटक्शन टीम रात यहां मोदीनगर रोड पर स्थित केशव नगर पुलिस चौकी के निकट वाहन की चैकिंग कर रही थी कि मोदीनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही उनमें भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा जबकि दो अन्य भाग खड़े हुए। पकड़े गए बदमाश बाप-बेटे है। जिनमें जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी का नाजिम व उसका बेटा सिकंदर है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। फरार आरोपी हापुड़ के गांव तौड़ी के निवासी है। पुलिस ने बताया कि नाजिम पर विभिन्न थानों के अंतर्गत वाहन चोरी के तीस मुकद्दमें दर्ज है। पकड़े गए आरोपी वाहनों के नम्बर आदि बदल कर भोले-भाले लोगोंं को बेच देते थे।
हापुड़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर। (छाया:सीमन)


























