हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर द्वारा एक संयुक्त बैठक आहूत की गई जिसमें उन्होंने कहा कि संस्था के कार्यक्रमों की संख्या और उनकी गुणवत्ता ही हमारे कर्तव्य निष्ठा को परिलक्षित करेगी ।महिला विंग की जिला संयोजिका ज्योति सक्सेना ने कहा कि हमें फाउंडेशन के तीनों विंग के कार्यक्रमों का सामंजस्य इस प्रकार बनाना है कि जनभागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित हो सके और फाउंडेशन का संदेश अधिकाधिक लोगों तक पहुंचे जिससे हमारा जनसमर्थन प्रबल हो। महिला विंग की जिला अध्यक्ष ईश्वर कुमारी सिसोदिया ने कहा कि यद्यपि यह त्यौहार का समय है महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना बड़ी चुनौती है, लेकिन फिर भी मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी बहनें अपने भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम देंगी। उपाध्यक्ष संगीता मित्तल ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बहनों के समक्ष रखी तथा संभावित समस्याओं का निराकरण भी किया। सभा में पूनम सिंघल, राकेश मित्तल ,अमित बंसल ,सुधीर त्यागी , अतेनद्र गुर्जर, अजय त्यागी ,जयकरण भाटी, सी० एल० शर्मा, रामपाल, शर्मा, विशु अग्रवाल, चमन सिंह, श्योदान सिंह , राजकुमार त्यागी , रवि भाटी , राधेलाल त्यागी, सुधाकर त्यागी , अनिल गुप्ता, आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY























