👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां साप्ताहिक बाजार न लगने से दुकानदार हाथों में सिल्वर का कटोरा लेकर घूम रहे हैं। ऐसे गुस्साए दुकानदारों ने हाथों में कटोरा लेकर शुक्रवार को हापुड़ के मेरठ तिराहे पर प्रदर्शन किया।
रामलीला मैदान में प्रत्येक रविवार को लगने वाली पैठ कोविड-19 के कारण बंद है, जिस वजह से दुकानदार बेरोजगार है और उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने पैठ लगाने की इजाजत देने की मांग की है।
बता दें कि दुकानदार मनीष कुमार,फुरकान, महेश कुमार, शोभा, रामभूल, प्रेम प्रकाश सहित आस-पास गांवों के सैकड़ों दुकानदार पैठ में दुकान लगा कर रोजी-रोटी चलाते है।























