👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ खंड निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक व शिक्षक के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्यता के लिए मंगलवार की सुबह जनपद हापुड़ की चार ब्लाक तथा दो नगर पालिकाओं में बनाए गए मतदान केंद्रों पर शुरु हुआ। मतदाता सुबह 8 बजे से पहले ही पहुंच गए। मतदान का समय सुबह 8 से 5 बजे तक है। जनपद हापुड़ के स्नातक के 18241 तथा शिक्षक के लिए 1870 मतदाता है।

मतदान केंद्रों के निकट प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने शिविर लगाए है। वोटर मत देने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अन्य मतदाताओं को वोट के लिए प्रेरित कर रहे है।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958























