हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हापुड़ के पास के गांव शाहपुरफगोता व गांव भटियाना में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया। सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने नए कृषि कानूनों की खामियों से किसानों को अवगत कराया और कहा कि तीनों नए कृषि कानून काले कानून है। उन्होंने सपा के शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी किसानों व ग्रामीणों को अवगत कराया और कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोध नीतियों के कारण ही भाजपा के दिन पूरे हो चुके हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी चुनाव फतह करके प्रदेश में सरकार बनागी और किसान हित में योजनाएं बनाकर लागू करेगी। इस मौक पर संजय गहलौत, मूलवीर प्रधान, माधव शर्मा, अर्जुन सुल्तान, बाबूराम, विनोद, आरती, विपिन कुमार, संजय यादव आदि उपस्थित थे।

























