👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर लोजपा जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है और उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया है। लोजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा श्री रामविलास पासवान ने सदैव दलितों,कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया है। उनके द्वारा राष्ट्रहित में किए कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

संगठन की ओर से 14 अक्तूबर की सुबह 11 बजे नगर पालिका में एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.






















