
गढ़: बाइक हादसे में लहूलुहान हुआ युवक, नाजुक हालत के चलते मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर की वैट रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक और चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायल युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















