हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई एक ई-रिक्शा तथा लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि सिंभावली पुलिस बुकलाना नहर पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के रोक लिया। पकड़े गए युवकों ने एक ई-रिक्शा की लूट में अपना हाथ सवीकार किया। यह ई-रिक्शा थाना सिंभावली के अंतर्गत एक दिन पहले गंदू नगला के नीटू से लूटी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ई-रिक्शा व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बाइक पर फर्जी नंबर लगा है और ये गाजियाबाद से चुराई गई थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान किठौड़ के वसीम व मोबीन के रुप में की है।

























