
जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
हापुड़, सीमन/ हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जनकल्याणकारी योजना पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा की जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 25 वर्षों में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। बुधवार को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन पुष्पा देवी, भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















