
संचारी रोग नियंत्रण हेतु बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, नगर पालिका, पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव एवं नालियों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जाए।
आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक अभियान के तहत बुखार के रोगियों की सूची बनाएं तथा जागरूकता फैलाएं।सभी अस्पतालों में बेड, दवाइयां एवं जांच की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर तत्काल जल निकासी व जल भराव के कारणों का स्थायी निस्तारण किया जाए।स्कूलों में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















