👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapur news .Com):जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जयकरण डेरी अब्दुल्लापुर गढ़मुक्तेश्वर के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए मिक्स मिल्क का नमूना संग्रहित किया। इसके पश्चात टीम ने महिंद्रा पिकअप गौरव की गाड़ी से गढमुक्तेश्वर में मिक्स मिल्क का एक नमूना संग्रहित किया।टीम ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज से तैयार मिक्स वेज एवं जी. एस. मेडिकल कॉलेज से तैयार छोले के भी नमूने संग्रहित किए। उपरोक्त चारों नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा जा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


























