👁 0 views Views
हापुड़,सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com):धार्मिक संस्था जैन मिलन हापुड़ के पदाधिकारियों ने महर्षि दयानंद गुरुकुल विश्वविद्यालय पूठ जाकर रविवार को गुरुकुल छात्रों को गर्म बनियानों का वितरण किया। जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन पत्रकार, महामंत्री भुवन जैन, जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, विकास उनकी पत्नी ने गुरुकुल के छात्रों को गर्म बनियानों का वितरण किया। गर्म बनियानों को पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जैन मिलन के पदाधिकारियों ने कहा कि जैन मिलन सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है। सेवा कार्यों को करने से आत्मसंतोष मिलता है। ज़रूरतमन्द लोगों की अवश्य ही सहायता करनी चाहिए। गुरुकुल के आचार्य दिनेश कुमार ने जैन मिलन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
























