👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ द्वार महाराजा अग्रसेन की जयंती पर हवन का आयोजन किया जिसमेें अग्र बंधुओं ने आहुतियां डाल कर कोविड-19 महामारी से देश का मुक्त करने की मांग की। संस्था की ओर से संजय गर्ग,सुधीर गुप्ता, मधुर कंसल,सौरभ मित्तल,अनुज गोयल,पुनीत गर्ग, शरद गर्ग ,दीपक अग्रवाल आदि अग्र बंधुओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत व उनके आदर्श अनुकरणीय है। उन्होंने पूरे समाज को एक धागे में पिरोए रखा। इस मौके पर उपस्थित बंधुओं ने अग्र बंधुओं के प्रत्येक परिवार में व प्रतिष्ठान पर महाराजा अग्रसेन का चित्र लगाने का आह्वान किया।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996























