
👁 6 views Views
घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी में दबंगों ने एक घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो गढ़मुक्तेश्वर के इंदिरा नगर कॉलोनी की बताई जा रही है जिसमें दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















