
मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों को पुलिस-प्रशासन ने सोमवार को अंबेडकर चौक पर रोक लिया। इसके बाद उनकी पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया जिसके पश्चात कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कांग्रेस के करीब 50 से 60 पदाधिकारी, सदस्यों, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और बसों में भरकर हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट की धांधलेबाजी का आरोप लगाया।
आपको बता दे कि कांग्रेसी दिल्ली रोड स्थित अंबेडकर तिराहा पर एकत्र हुए। वह पैदल मार्च निकालने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोक झोंक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी ज़िद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन ले गई।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















