
गंगा में बाइक लेकर उतरे युवक, श्रद्धालुओं में नाराजगी
हापुड़, सीमन /मोनू शर्मा(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में कुछ लोग गंगा में अपने वाहनों को धो रहे हैं। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो बृजघाट की है जिसमें बाइक सवार युवक गंगा जी में अपनी बाइक को ले जाकर धोते हुए दिखाई पड़ रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं में बेहद नाराजगी है। उनका कहना है कि इस कदम से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।
वीडियो बुधवार को वायरल हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस स्थान पर श्रद्धालु स्नान करते हैं। वहां पर कुछ युवक अपनी बाइक लेकर पहुंचे। ऐसे में श्रद्धालुओं ने नाराज ज़ाहिर की। मां गंगा से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। ऐसे में युवकों की हरकत से पुरोहितों, स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























