हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब इन साइबर ठगों ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित एक गांव नंगोला निवासी अनुज सैनी के सोशल मीडिया अकाउंट को अपना निशाना बनाकर हूबहू डुप्लीकेट अकाउंट तैयार किया और अनुज सैनी के दोस्तों को मैसेज भेज कर उनसे मदद के नाम पर पैसे मांगे। जब दोस्तों ने अनुज को फोन किया तो जाकर मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद अनुज ने तुरंत अपने स्टेटस पर लोगों को मामले के बारे में जागरूक किया। साइबर ठगों ने इस दौरान उसके दोस्तों से 17,000, 25,000 रू आदि रुपयों की मांग की।

अनुज ने बताया कि मामला रविवार का है जब वह घर पर बैठे हुए थे। इसी बीच उनके दोस्तों के फोन आने लगे जिन्होंने पूछा कि उसे अचानक इतने पैसों की जरूरत क्यों पड़ी? सवाल सुनकर अनुज हैरत में पड़ गया जिसने मामले की जानकारी हासिल की तो पता चला कि कुछ शातिर ठगों ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट जैसा एक और फर्जी अकाउंट बनाकर उसके दोस्तों को रिक्वेस्ट भेजी है जिसके बाद मदद के बहाने लोगों से पैसों की मांग की लेकिन जागरूक दोस्तों ने पैसे ट्रांसफर करने से पहले अनुज को कॉल कर मामले से अवगत कराया जिसके बाद अनुज ने सभी दोस्तों को फर्जी अकाउंट से बचने की अपील की। बता दें इससे पहले यह शातिर ठग वकीलों, पुलिस अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट को भी अपना निशाना बना चुके हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























