
शराब के ठेकों से शराब खरीद कर बेच रहे हैं नौजवान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शराब के ठेकों से शराब खरीद कर नौजवान ग्रामीण व पिछड़े इलाकों तथा ठेलों पर परचून की दुकानों पर बेच रहे हैं।
इस बात का खुलासा समय-समय पर पुलिस द्वारा पकड़े गए नौजवानों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष किया है। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह शराब के ठेकों से शराब खरीद कर वक्त बेवक्त ऊंचे दाम पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं।
इस जानकारी के बाद भी पुलिस उन ठेकों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करती जो नौजवानों को पर्याप्त मात्रा में शराब बेचकर अवैध तरीके से ग्रामीण व पिछले इलाकों में महंगी शराब बिकवाते हैं। यदि इन्हें ठेकों का सब डीलर कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
सूत्र बताते हैं कि शराब के ठेके टारगेट पूरा करने के लिए अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हैं और मूल्य से 10 प्रतिशत कम पर थोक में शराब बेचते हैं। जब पुलिस का दबाव ठेके पर होता है तो ठेके वाले ही पुलिस को सूचना देकर युवकों को पकड़वा देते हैं।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






























