
👁 46 views Views
घर से गहने व नकदी लेकर युवती फरार, 7 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती गहने व नकदी लेकर लापता हो गई। युवती के पिता ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती के पिता का आरोप है कि 4 जुलाई की सुबह उसकी बेटी घर से चली गई जिसके बाद पता चला कि वह घर से पांच तोला सोने के जेवर, 1 किलो चांदी के आभूषण, लगभग 1,20,000 नगद लेकर फरार हो गई। युवती के पिता ने मेरठ के गांव खड़ौली निवासी नितिन पप्पू जॉनी पुष्पा और सरोज के साथ-साथ निधावली निवासी कुमारपाल और मीनाक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























