
अतिरिक्त कोच के साथ हो रहा पद्मावत व अयोध्या एक्सप्रेस का संचालन
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए 7 जुलाई से 13 जुलाई के बीच अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर संचालन किया जा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 7 से 10 जुलाई तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 9 जुलाई से 12 जुलाई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 11 जुलाई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























