एस एस वी में हुआ यंग टैलेंट हंट का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एस0एस0वी0 कॉलिज, हापुड़ में करियर काउन्सलिंग व एम्पलॉयमेन्ट ब्यूरो तथा आई0टी0एस0 कॉलिज, मोहननगर, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘यंग टैलेन्ट हंट’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कैरियर काउन्सिल एवं एम्पलॉमेन्ट ब्यूरो की संयोजिका डॉ0 ऋतु सिंह के निर्देशन में हुआ। इस क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गये जिसमें लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में कॉलिज प्राचार्य प्रो0 नवीन चन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ0 दीपक कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ0 पुनीत सिंह, डॉ0 लक्ष्मण सिंह गौतम, श्रीमती मंजू शर्मा व श्री हीरा सिंह व श्री हेमन्त सिंह उपस्थित रहे।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























