हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर में उधार के रुपए वापस मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार 26 अक्टूबर को उसका पुत्र सचिन खाना खाकर घर से बाहर घूमने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक उसका पुत्र वापस घर नहीं लौटा जिसके बाद अगले दिन सुबह सचिन खून से लथपथ हालत में मकान की छत पर मिला जिससे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683























